छत्तीसगढ़ : सोमवार से नौतपा की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसी बीच बुधवार को राजधानी रायपुर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसने कुछ समय के लिए लोगों को राहत जरूर दी।