मध्य प्रदेश : राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में आज बकरीद का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग अपने घरों से निकलकर ईदगाहों और मस्जिदों की ओर पहुंचे, जहां सामूहिक नमाज अदा की गई। ईदगाह में सुबह 6:30 बजे और जामा मस्जिद में 6:45 बजे बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज पढ़कर देश में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी।