छत्तीसगढ़ : डायल 112 इमरजेंसी सेवा की नई गाड़ियों के लिए ड्राइवर भर्ती के नाम पर एक गंभीर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक पोस्टर लोगों को भ्रमित कर रहा है, जिसमें भर्ती प्रक्रिया को लेकर कई तरह के दावे किए गए हैं।इस पोस्टर के तेजी से फैलने के बाद कई बेरोजगार युवाओं में असमंजस की स्थिति बन गई है और लोग इसे असली सरकारी भर्ती मानकर संपर्क करने की कोशिश भी कर रहे हैं।