छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin से अहम मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक मजबूती और छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।मुख्यमंत्री साय ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा की।