रायपुर : राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी और समन्वित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। रायपुर क्राइम ब्रांच और कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने कोलकाता, हरियाणा और बिहार तक दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 5 बड़े पैनलों को ध्वस्त कर दिया।इस कार्रवाई के बाद अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।