कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बड़ा अग्निकांड सामने आया है। एसईसीएल कोरबा के मुड़ापार स्थित मुख्य अस्पताल के पास संचालित साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि कचरे के ढेर में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।