PG डॉक्टर को प्रताड़ित करने पर 2 सीनियर छात्राएं 7 दिन के लिए निलंबित

इंदौर: एमटीएच अस्पताल में पीजी छात्रा डॉ. सिम्मी यादव को कथित तौर पर प्रताड़ित करने के मामले में दो सीनियर छात्राओं पर कार्रवाई की गई है। डीन कार्यालय ने स्त्री रोग विभाग की पीजी रेसिडेंट डॉ. निकिता गुरवानी और डॉ. श्वेता रघुवंशी को सात दिन के लिए निलंबित किया है।

यह कार्रवाई स्टूडेंट ग्रिवेंस रिड्रेसल कमेटी (SGRC) की जांच रिपोर्ट के बाद की गई। 6 अक्टूबर को जारी आदेश के मुताबिक, निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है। इस दौरान दोनों छात्राओं को क्लीनिकल, अकादमिक और विभागीय जिम्मेदारियों से दूर रखा जाएगा।

मामला तब सामने आया था जब पीजी प्रथम वर्ष की छात्रा डॉ. सिम्मी यादव ने कथित प्रताड़ना से परेशान होकर इंसुलिन की अधिक मात्रा ले ली थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह दो दिन आईसीयू में रहीं।

छात्रा ने मामले की शिकायत नेशनल मेडिकल कमीशन की एंटी रैगिंग कमेटी से भी की थी। इसके बाद एमजीएम प्रशासन ने जांच शुरू की थ