रायपुर: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा आयोजनों को लेकर मुस्लिम युवाओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि गरबा धार्मिक आयोजन है, इसलिए इसमें शामिल होने वाले लोगों को उसकी परंपराओं और नियमों का सम्मान करना चाहिए।
सलीम राज ने कहा कि मुस्लिम युवक गरबा में जाना चाहते हैं तो अपनी मां, बहन या बेटियों के साथ शामिल हों। उन्होंने युवाओं से दूसरे समुदाय की महिलाओं के साथ गरबा करने से बचने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आयोजन में शामिल होने से पहले आयोजकों के नियमों का पालन करना जरूरी है। पूजा, तिलक और कलावा जैसी धार्मिक परंपराओं का भी सम्मान किया जाना चाहिए।
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने पहचान छिपाकर गरबा आयोजनों में पहुंचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।