गरियाबंद : खरहरी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम स्थल के पास मौजूद एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार कार्यक्रम देखने के लिए कुछ लोग पेड़ पर चढ़े हुए थे। इसी दौरान अचानक पेड़ गिर गया और उसकी चपेट में आने से 7 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल बताए जा रहे है।