सूरजपुर : शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के बीच शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब फिलहाल शांत होता नजर आ रहा है। जिला कांग्रेस महामंत्री नागेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट मामले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का अनशन खत्म हो गया है।प्रशासन की ओर से कांग्रेस नेताओं की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने और सहमति बनने के बाद दोनों नेताओं ने नारियल पानी पीकर अनशन समाप्त किया।