कवर्धा : शहरवासियों को बड़ी सौगात देते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहर के प्रमुख इलाके में नवनिर्मित ‘मित्र मिलन चौपाटी’ का लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह चौपाटी अब शहर के लोगों के लिए नया आकर्षण केंद्र बनने जा रही है। यहां लोगों को अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजन एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे, वहीं परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए भी यह खास जगह साबित होगी।चौपाटी परिसर को आकर्षक रंग-रोगन, आधुनिक सजावट और रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है। इसके अलावा सुव्यवस्थित पार्किंग, शुद्ध पेयजल और सर्वसुविधायुक्त शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है।