छत्तीसगढ़ : कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी के लिए चुना है। 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी नीथू कमल और डी. श्रवण को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में इंस्पेक्टर जनरल यानी IG स्तर के पदों के लिए इंपैनल किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची में दोनों अधिकारियों का नाम शामिल होने के बाद पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है।