Scholarship Yojna: छात्र-छात्राओं को मिलेगी राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति

रांची, 14 नवंबर। Scholarship Yojna: झारखंड के 1959 छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय साधन व मेधा छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए जिलावार कोटा तय कर दिये गये हैं। नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं इससे लाभान्वित होंगे। इसके लिए 22 जनवरी 2023 को सभी जिला मुख्यालयों में मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजन होगी। इसमें सफल छात्र-छात्राओं में से जिलावार निर्धारित संख्या के आधार पर मेधा छात्रवृत्ति दी जाएगी। एक साल के लिए हर छात्र-छात्रा को 12 हजार रुपये मिलेंगे। इसके मानक भी तय कर लिये गए हैं।

मेधा छात्रवृत्ति के लिए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 55 फीसदी अंक के साथ सातवीं पास करने वाले और 2022-23 में आठवीं में नामांकित छात्र-छात्रा ही इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा ऐसे छात्र-छात्राओं के माता-पिता की वार्षिक आय 3.5 लाख रुपये से ज्यादा वार्षिक आय नहीं होनी चाहिए। चयनित छात्रों को छात्रवृत्ति लगातार मिलती रहे, इसके लिए नौंवी और 11वीं की परीक्षा में 55 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा। वहीं, मैट्रिक में कम-से-कम 60 फीसदी अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं ही इससे लाभान्वित हो सकेंगे। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के छात्र-छात्राओं के लिए पांच फीसदी की छूट मिलेगी। 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति की राशि हर साल मिलेगी।

परीक्षा के आधार पर मेधा का होगा चयन

मेधा छात्रवृत्ति के लिए (Scholarship Yojna:) योग्य छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। इनके लिए 22 जनवरी 2023 को परीक्षा संभावित है। उन्हें साइंस, सोशल साइंस और गणित विषय के बहुविकल्पिय प्रश्न हल करने होंगे। 90 प्रश्न रहेंगे। सामान्य वर्ग के छात्रों को 40 प्रतिशत अंक और एससी-एसटी के छात्रों के लिए 32 प्रतिशत अंक कट ऑफ मार्क्स होगा।

जिलों को आवेदन की संख्या बढ़ाने का निर्देश 


झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को मेधा छात्रवृत्ति के लिए ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं से आवेदन कराने को कहा है। अंतिम बार आवेदन आवेदन करने वालों की संख्या कम थी। इस पर केंद्र सरकार ने असंतोष जताया है। इसलिए सभी जिले स्कूलों को पत्र जारी कर ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं से इसके लिए आवेदन कराएं, ताकि केंद्र सरकार की ओर से आवंटित कोटे का लाभ राज्य के छात्र-छात्रा उठा सकें। 

जिलावार छात्रवृत्ति कोटे की संख्या

रांची : 115

खूंटी : 53

गुमला : 68

सिमडेगा : 53

लोहरदगा : 36

पूर्वी सिंहभूम : 178

प. सिंहभूम : 73

सरायकेला : 64

लातेहार : 36

पलामू : 124

गढ़वा : 88

हजारीबाग : 81

चतरा : 68

कोडरमा : 38

गिरिडीह : 255

बोकारो : 102

धनबाद : 133

दुमका : 60

गोड्डा : 49

देवघर : 81

जामताड़ा : 40

पाकुड़ : 37

साहिबगंज : 50

रामगढ़ : 77