राजस्थान : दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस ट्रेलर से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।