LPG Price Cut: देशभर के व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती कर दी है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गई हैं। इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य खाद्य कारोबार से जुड़े व्यवसायों की लागत में कमी आने की उम्मीद है।