छत्तीसगढ़ : जुलाई की शुरुआत राहत भरे मौसम के साथ हुई है। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आखिरकार मानसून ने राहत पहुंचाई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। कई क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।