रायपुर : राजधानी रायपुर से देर रात बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन पर एक युवक भीषण ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का दाहिना हाथ शरीर से अलग हो गया।घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।