नई दिल्ली : महिला कांग्रेस अध्यक्ष Alka Lamba को बड़ा कानूनी झटका लगा है। जंतर-मंतर पर महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है। अब इस मामले में सजा को लेकर 5 जून को सुनवाई होगी।कोर्ट के इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।