छत्तीसगढ़ : सुदूर आदिवासी इलाकों में दशकों से निस्वार्थ सेवा कर रहे डॉ. रामचंद्र गोडबोले और डॉ. सुनीता गोडबोले को देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। सोमवार को राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने 66 विशिष्ट हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए, जिनमें बस्तर की धरती पर मानव सेवा की मिसाल बने इस डॉक्टर दंपती का नाम भी शामिल रहा।