रायपुर। वीआईपी रोड में आधी रात को दो कारो की आमने सामने भीषण भिड़ंत हुई। जिसमें दोनो कारो में सवार एक युवती समेत 5 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि युवती की हालत चिंताजनक है।
आधी रात को माना 4थी बटालियन गेट के पास रायपुर की तरफ से जा रही टाटा टिगोर कार एयरपोर्ट तरफ से जा रही मारुति सियाज कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारो के परखच्चे उड़ गए। बताया ये भी जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग शराब पिये हुए थे। टाटा टिगोर कार CG06 GR 1875 में महासमुंद के सरायपाली निवासी दीपक अग्रवाल, अंकुर यदु और युवती ऐंजल वर्मा सवार थे। घायल दीपक के मुताबिक कार ड्राइवर चला रहा था जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। मारुति सियाज़ कार CG04 MB 5665 में 2 लोग सवार थे जिनका अभी तक कोई पता नही चल पा रहा है। फिलहाल माना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।