रायपुर। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में तबादले किये हैं। कई एएसपी, सीएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर जारी किये गये हैं। रायपुर में सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल को सुकमा भेजा गया है। वहीं रायपुर के आजाद चौक डीएसपी नसरूल्ला सिद्दीकी को सीएसपी सिविल लाइन बनाया गाय है। अजय कुमार शर्मा को सीएसपी माना से डीएसपी चंद्रखुरी भेजा गया है। वहीं डीएसपी चंद्रखुरी सुभाष दास को एसडीओपी बलौदाबाजार बनाया गया है।
एडिश्नल एसपी धर्मेंद्र कुमार को रायपुर पुलिस मुख्यालय से नारायणपुर का बटालियन का प्रभारी कमांडेंट बनाया गया है। बलौदाबाजार के एएसपी जेआर ठाकुर को कवर्धा बटालियन का प्रभारी कमांडेंट बनाया गया है। राजश्री मिश्रा को पुलिस अधीक्षक पीटीएस माना, नेहा पांडेय को एएसपी, आईजी दुर्ग, मेधा टेम्भूकर को एएसपी महासमुंद बनाया गया है। गायत्री सिंह को एएसपी जांजगीर-चांपा से चौथी बटालियन माना बनाया गया। एएसपी मोनिका ठाकुर को दुर्ग से तबादला कर उप सेनानी 8वीं वाहिनी राजनांदगांव बनाया गया है। पूजा अग्रवाल को रायपुर सहायक पुलिस महानिरीक्षक से उप सेनानी 20वीं वाहिनी महासमुंद बनाया गया। वर्षा मिश्रा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक से एएसपी, यातायात रायपुर बनाया गया। सुमंत्रा मरकाम को एएसपी एसटीएफ बघेरा जिला दुर्ग बनाया गया। यूबी एस चौहान तो एएसपी राजनांदगांव को पुलिस मुख्यालय रायपुर तबादला किया। राजीव शर्मा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली महासमुंद से एएसपी विशेष सूचना शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर बनाया गया। सचिन्द्र पाण्डे अटल नगर रायपुर नगर पुलिस अधीक्षक से बिलासपु उप पुलिस अधीक्षक यातायात बनाया गया।