Drugs Smuggling : दिल्ली के IGI एयरपोर्ट में महिला के पेट से बरामद हुई 15 करोड़ की कोकीन

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर।Drugs Smuggling : दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग ने एक विदेशी महिला को एक किलो से ज्यादा कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है यह कोकीन महिला अपने पेट में कैप्सूल के भीतर छिपाकर लाई थी महिला कोनकरी से अदीस अबाबा होते हुए दिल्ली पहुंची थीकोकीन की कीमत 15 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है

कस्टम अधिकारियों के अनुसार बीते 7 दिसंबर को उन्होंने एयरपोर्ट पर ग्रीन चैनल पार करने के बाद एक महिला यात्री को संदिग्ध अवस्था में बाहर जाते देखाकस्टम ने दक्षिण अफ्रीका के गुइनै निवासी महिला को रोककर उससे पूछताछ कीमहिला ने खुलासा किया कि उसने मादक पदार्थ को कैप्सूल में भरकर खाया हुआ है उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जांच में पता चला कि उसके पेट में कैप्सूल हैं डॉक्टरों की देखरेख में महिला के पेट से कुल 82 कैप्सूल निकाले गए इसमें 1024 ग्राम सफेद पाउडर भरा हुआ था जांच से पता चला कि यह कोकीन है कस्टम विभाग ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया महिला से रैकेट को लेकर पूछताछ की जा रही है