रायपुर, 18 दिसम्बर।Guru Ghasidas Jayanti 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज रायपुर, मुंगेली और दुर्ग जिले का दौरा करेंगे। रायपुर, मुंगेली और दुर्ग जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे रायपुर के पेंशनबाड़ा में SC, ST, OBC संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12.50 बजे मुंगेली जिले के लिए रवाना होंगे। मुंगेली जिले के लालपुर गांव में दोपहर 1.20 बजे गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम (Guru Ghasidas Jayanti 2022) में शामिल होंगे। दोपहर 2.15 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुंगेली जिले के मोतिमपुर गांव स्थित अमरटापू धाम जाएंगे। अमरटापू धाम में दोपहर 2.55 बजे गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 4.20 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के कुम्हारी में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5.15 बजे भिलाई के सेक्टर 6 में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6.10 बजे भिलाई स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे।