रायपुर, 18 दिसम्बर। Gaurav Diwas : छत्तीसगढ़ सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के नागरिकों को नई सौगात दी है। मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत अब घर बैठे PAN कार्ड बनेगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट के जरिए ‘एक और नई शुरुआत’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर हम “मुख्यमंत्री मितान योजना” के ज़रिए अब घर बैठे PAN कार्ड की सुविधा शुरू कर रहे हैं। अब आपको कहीं बाहर जाने की ज़रूरत नहीं। टोल फ्री नंबर 14545 पर फोन कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
बता दें कि राज्य के 14 नगर निगम में मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ मिल रहा है। इसके जरिए महज एक फोन कॉल पर आप जन्म प्रमाण पत्र एवं सुधार, आधार कार्ड पंजीकरण एवं सुधार, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, गुमास्ता लाइसेंस, विवाह प्रमाण पत्र एवं सुधार, भूमि दस्तावेज एवं नकल, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं सुधार करा सकते हैं। इसमें अब के साथ अब पैन कार्ड पंजीकरण एवं सुधार को शामिल किया गया है।