औरंगाबाद, 29 अक्टूबर। Bihar News : बिहार के औरंगाबाद में शनिवार (29 अक्टूबर) को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के दौरान एक घर में आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में करीब 35 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
ऐसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि यह हादसा औरंगाबाद के शाहपुर इलाके में देर रात हुआ। घर में अचानक आग लग गई, जिसकी वजह से गैस सिलेंडर फट गया। दरअसल, छठ की वजह से काफी लोग घर में ही मौजूद थे, जो इस हादसे की चपेट में आ गए। इस घटना में करीब 35 लोगों के घायल होने की जानकारी (Bihar News) मिली है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।