Ek Villain Returns Collection : फिल्म बॉक्स पर फ्लॉप की ओर बढ़े कदम

एंटरटेनमेंट डेस्क, 4 अगस्त। Ek Villain Returns Collection : बीते शुक्रवार को मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ रिलीज हुई। मेकर्स समेत स्टारकास्ट को भी ये उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी, लेकिन बड़े सितारे होने के बाद भी ये मूवी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। इस फिल्म का लीड रोल में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी हैं। हालांकि इन चारों स्टारकास्ट की पिछली फिल्में भी फ्लॉप रही हैं। ऐसे में एक विलेन रिटर्न्स पर हिट होने का दबाव था, लेकिन ये फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह नहीं बना पाई है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म का कलेक्शन 40 से 45 करोड़ में ही सिमट सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक विलेन रिटर्न्स का कुल बजट करीब 60 करोड़ रुपये था। इस हिसाब से फिल्म को ओपनिंग डे पर करीब 8 करोड़ रुपये का कारोबार करना चाहिए था, लेकिन पहले ही दिन खराब ओपनिंग के चलते फिल्म रेस से बाहर हो गई। हालांक वीकएंड पर एक विलेन रिटर्न्स के कारोबार में कुछ बढ़त देखने को मिली। तब उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म बढ़िया प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों (Ek Villain Returns Collection) पर पानी फेरती नजर आ रही है।

9 जुलाई को बड़े पर्दे पर आई एक विलेन रिटर्न्स को छह दिन हो चुके हैं, लेकिन  फिल्म के कलेक्शन में कुछ खास सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। तो चलिए हम आपको इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन के बारे में बताते हैं-

दिनकलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन7.05
दूसरा दिन7.47
तीसरा दिन9.02
चौथा दिन3.02
पांचवां दिन2.84
छठा दिन2.40
कुल कारोबार31.80

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी एक विलेन रिटर्न्स (Ek Villain Returns Collection) सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर की फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। एक विलेन बड़े पर्दे पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में एक हीरो और एक विलेन दिखाया गया था, वहीं एक विलेन रिटर्न्स  में चारों मुख्य किरदार विलेन के रूप में हैं।