भीमा मंडावी हत्याकांड: NIA ने दायर की हाईकोर्ट में याचिका

बिलासपुर, 14 अक्टूबर। भाजपा के तत्कालीन विधायक भीमा मंडावी हत्याकांड में सरकारी गवाह बनाने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने याचिका दायर की है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है।

3 हफ्ते बाद फिर से होगी सुनवाई

अब पूरे मामले में एनआईए ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। पूरे मामले की सुनवाई डिवीजन बेंच द्वारा की जा रही है। मामले में 3 हफ्ते बाद दोबारा सुनवाई होगी।