रायपुर। जनगणना 2027 के कार्य में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने राज्य शासन का ध्यान आकर्षित किया है। फेडरेशन ने जनगणना संचालन निदेशक को पत्र भेजकर मांग की है कि जनगणना अभियान में योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों को विशेष अर्जित अवकाश दिया जाए और लंबे समय से लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए।