बिलासपुर : घरेलू रसोई गैस व्यवस्था जल्द ही नई दिशा में कदम रखने जा रही है। शहर में एलपीजी सिलेंडर पर निर्भरता कम करने के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस सेवा शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अडानी टोटल गैस लिमिटेड तेजी से पीएनजी नेटवर्क का विस्तार कर रही है और कंपनी ने 31 जुलाई से घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित गैस आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य तय किया है।