रायपुर : चर्चित नव्या मलिक एमडीएमए ड्रग मामले में जांच अब नए चरण में पहुंच गई है। मामले की हर कड़ी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने पांच सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। इस टीम में एक सहायक पुलिस आयुक्त, दो निरीक्षक और अन्य अधिकारी शामिल हैं। एसआईटी का फोकस केवल आरोपियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ड्रग सप्लाई चेन, उसके संचालन और दूसरे राज्यों तक फैले नेटवर्क की गहराई से जांच की जाएगी।