बिलासपुर : रतनपुर पुलिस ने बकरा-बकरी चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांवों में खेत समतलीकरण का काम मांगने के बहाने पहुंचते थे और इसी दौरान बकरा-बकरियों की रेकी कर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई महिंद्रा स्कार्पियो जब्त की है।