महासमुंद : पुलिस ने दो अलग-अलग हत्याकांडों की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक मामले में शादी के लिए लगातार दबाव बना रही युवती की उसके नाबालिग प्रेमी ने कथित तौर पर जन्मदिन की रात पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। वहीं दूसरे मामले में अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजनों पर युवती की हत्या करने का आरोप सामने आया है।