दंतेवाड़ा: एनएमडीसी की सीएसआर निविदा प्रक्रिया को लेकर उठे विवाद के बीच कंपनी ने पहली बार अपना आधिकारिक पक्ष सामने रखा है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव तुलिका कर्मा द्वारा लगाए गए अनियमितताओं के आरोपों के बाद एनएमडीसी ने स्पष्ट किया कि पूरी निविदा प्रक्रिया निर्धारित नियमों, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न की गई है।