रायपुर : तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण आगजनी की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सतनामी पारा में स्थित एक कच्चे मकान में अचानक आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में पास के दूसरे घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों से दो परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।