बिलासपुर : सामने आए एक अहम घटनाक्रम में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य वक्फ बोर्ड को बड़ा झटका देते हुए उसके विवादित आदेश के अमल पर फिलहाल अंतरिम रोक लगा दी है। यह आदेश धार्मिक आयोजनों में डीजे, धूमाल और नाच-गाने पर प्रतिबंध लगाने से जुड़ा था। अदालत के इस फैसले के बाद प्रदेशभर में राहत की स्थिति बन गई है।