रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है और जल्द ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी इसका असर दिखाई देगा।