बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि जिस कुर्ते को पुलिस कार्रवाई के दौरान फाड़े जाने का आरोप लगाया गया था, उसे विधायक स्वयं फाड़ते हुए नजर आ रहे हैं।