तमिलनाडु : मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख थलापति विजय ने आखिरकार उस सवाल का जवाब दे दिया है, जो पिछले कई महीनों से राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ था। मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार काले कोट और सफेद शर्ट में नजर आने वाले विजय ने पहली बार अपने इस खास ड्रेस कोड के पीछे की सोच सार्वजनिक की है।