रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों दो दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं। इस दौरे को क्षेत्रीय विकास और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।मंगलवार को मुख्यमंत्री कांकेर में जिला पंचायत सभा में बस्तर संभाग के चार जिलों से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में योजनाओं की प्रगति और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन को लेकर चर्चा होने की संभावना है।