बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के एक ट्रांसफर आदेश को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बिलासपुर में कार्यरत एक दिव्यांग महिला कर्मचारी का 546 किलोमीटर दूर बीजापुर तबादला कर दिया गया, जिसके खिलाफ अब मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए शपथ पत्र के साथ विस्तृत जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।