रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में खरीफ विपणन वर्ष में धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा कर मंत्री मण्डल को अनुशंसा करने वाली समिति हुई। बैठक में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर उपस्थित थे।