कोरिया, 12 दिसम्बर।Administrative Approval : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र बैकुण्ठपुर क्षेत्रान्तर्गत विकासखण्ड बैकुण्ठपुर तथा विकासखण्ड खड़गवां के लिए विधायक अम्बिका सिंहदेव के अनुशंसा पर ग्राम पंचायतों के 25 कार्यों के लिए 1 करोड़ 48 लाख 73 हजार रूपये की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।