दिल्ली में स्मृति ईरानी से मिले सीएम साय, बस्तर में विकास और सरकारी योजनाओं पर हुई बातचीत

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी से मुलाकात की। बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने बस्तर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का जोर है। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

बैठक में महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास और किसानों से जुड़ी योजनाओं पर भी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि विकास का लाभ दूरदराज के क्षेत्रों और सभी वर्गों तक पहुंचे।

सीएम साय इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की थी।