Spreading Pollution : प्रदूषण फैलाने पर vivo कंपनी पर लगा 25 लाख का जुर्माना

नोएडा, 28 नवंबर। Spreading Pollution : प्रदूषण फैलाने वालों पर विभाग की कार्रवाई जारी है इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा स्थित vivo मोबाइल की मैन्युफैक्च रिंग यूनिट पर 25 लाख का जुर्माना लगाया गया है vivo कंपनी प्रदूषण फैलाने का काम कर रही थी इस पर मौके पर जाकर अधिकारियों ने जांच की और 25 लाख का जुर्माना लगाया

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से ग्रेप का उल्लंघन किए जाने पर विवो मोबाइल कंपनी के निर्माणाधीन उत्पादन यूनिट पर प्रदूषण फैलाने पर जुर्माना लगाया गया है इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर टेकजोन चार स्थित एक आवासीय परिसर और टेकजोन चार स्थित श्री राम यूनिवर्सल स्कूल पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है

क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ग्रेटर नोएडा राधे श्याम ने बताया कि ग्रेप के स्टेज तीन के नियम लागू हैं ऐसे में निर्माण कार्यों पर रोक लगी हुई है प्रदूषण फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई (Spreading Pollution) की जा रही है यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 24 में मेसर्स विवो इंडिया मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से उत्पादन यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है