Girl Dead Body found : ट्यूशन जाने निकली छात्रा की मिली लाश, हत्या की आशंका

जांजगीर-चांपा, 20  सितंबर Girl Dead Body found : घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा की लाश नहर में मिली है। इस मामले में नाबालिग के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला नैला थाना क्षेत्र का है।

नैला इलाके में बने बड़ी नहर के पास कुछ लोग गए थे। जहां उन्होंने नहर में एक लाश देखी थी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वो किसी लड़की की लाश है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। तब पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की कोरबा की रहने वाली है। उसका नाम प्रियंका साहू है। वो कोरबा के बन तालाब क्षेत्र की रहने वाली थी। लड़की की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी थी।

प्रियंका के पिता हीरालाल साहू ने बताया कि रोज की तरह प्रियंका ट्यूशन के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। इस पर उन्होंने आस-पास जांच की। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला था। जिस पर उन्होंने कोतवाली थाने में प्रियंका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हीरालात से ये भी पता चला (Girl Dead Body found) है कि वे लोग मूल रूप से जांजगीर के रहने वाले हैं। मगर काफी सालों से अब कोरबा में ही रह रहे हैं।