Big Breaking : पंजा ने बनाई पकड़, मुरझाया कमल फूल, निगम में कड़ी टक्कर….

नगर पंचायत प्रेमनगर (सूरजपुर), नरहरपुर (कांकेर), कोंटा (सुकमा),भैरमगढ़ (बीजापुर),भोपालपट्टनम( बीजापुर) और मारो(बेमेतरा) में मतदान 20 दिसंबर को हुआ था,आज परिणाम घोषित हुआ। नगर पंचायतों का परिणाम घोषित हुआ। नगर पंचायतों में कांग्रेस को मिली जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिख रही है। ढोल नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मना रहे हैं।

नगर पंचायत के आंकड़े –

प्रेमनगर(सूरजपुर) में कांग्रेस 11, बीजेपी 2 और अन्य 2 पर काबिज हुआ।
नरहरपुर (कांकेर) में कांग्रेस 11 और बीजेपी 4 सीट पर कब्जा जमाई है।
कोंटा (सुकमा) में कांग्रेस को 14 और बीजेपी को 1 सीट मिली है।
भैरमगढ़ (बीजापुर) में कांग्रेस 12 और भाजपा 3 पर काबिज हुई।
भोपालपट्टनम( बीजापुर) में कांग्रेस 15 सीट पर काबिज होकर पूर्ण बहुमत हासिल की है।
मारो(बेमेतरा) में कांग्रेस 9, बीजेपी 5 और अन्य 1 वार्ड में कब्जा ज़माने में सफल हुआ।

नगर पालिका में कांटे का मुकाबला

वहीं नगर पालिका की बात करें तो सारंगढ़ में कांग्रेस को 11, बीजेपी को 3 व अन्य को 1 सीट मिली। जामुल में भाजपा ने बाजी मरते हुए 9 सीट पर कब्जा जमाया और कांग्रेस को 6 सीट ही मिल पाई। वहीँ निर्दलीय को 4 सीट मिली है। खैरागढ़ में कांग्रेस 9, बीजेपी 10 पर काबिज हुआ,यानी यहां भी भाजपा की बढ़त है। खैरागढ़ के एक सीट जहाँ टाई हुआ है वहां रिकाउंटिंग की गई है,जहाँ कांग्रेस को मजीत हासिल हुई है। भाजपा ने कांग्रेस पर मत पलटने का आरोप भी लगाया है। शिवपुर चरचा में कांग्रेस 8, बीजेपी 5 और अन्य को 2 सीट मिला। बैकुंठपुर में कांग्रेस 11, बीजेपी 7 और अन्य को 2 वार्ड में जीत मिली है।