रायपुर, 24 नवबंर। नगर पालिक निगम रायपुर के सचिवालय द्वारा नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे के आदेशानुसार नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक दिनांक 25 नवम्बर गुरुवार को सुबह 11 बजे है। नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में आहुत की गयी है।
इसमें प्रारम्भ में एक घंटे की अवधि के दौरान प्रश्नकाल होगा। इसके पश्चात नियमानुसार निर्धारित एजेंड़ों पर चर्चा एवं विचार – विमर्श किया जायेगा। उक्त जानकारी नगर निगम के सचिव आर. के. डोंगरे ने दी है।