रायपुर, 11 नवंबर। नगरी प्रशासन मंत्री एवं आरंग विधायक शिव कुमार डहरिया ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के दो जनपद सदस्यों को कांग्रेस में प्रवेश दिलाया। घर वापसी के बाद दोनों जनपद सदस्यों ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली घुमाने ले जाने के बहाने BJP का गमछा पहनाकर फोटो खींच लिया।
नगरी प्रशासन मंत्री एवं आरंग विधायक शिव कुमार डहरिया ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के मधु विकास टण्डन जनपद सदस्य आरंग क्षेत्र क्र. 19, इन्द्रा टीका पटेल आरंग क्षेत्र क्र. 20, नेहा दीपेन्द्र वर्मा आरंग क्षेत्र क्र. 18, 4 जनपद सदस्य एवं कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
कांग्रेस प्रवेश करने वाले जनपद सदस्य कुछ दिन पहले ही दिल्ली में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के सामने भाजपा में प्रवेश किए थे। इस दौरान कांग्रेस प्रवेश करने वाले जनपद सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें दिल्ली घुमाने के बहाने ले जाया गया था और धोखे से डी. पुरंदेश्वरी के सामने खड़े करा कर फोटो खींची गई एवं भाजपा का गमछा पहना दिया गया।
भाजपा आरंग का विकास देखकर भयभीत हैं : शिव कुमार डहरिया
विधायक शिव कुमार डहरिया ने कहा कि भाजपा आरंग के विकास को देखकर भयभीत है। उन्होंने कहा कि, आरंग विकास के नया अध्याय लिख रहे है। भाजपा लगातार आरंग में फर्जी तरीके से एवं अफवाह फैला कर गुमराह कर आम लोगों को भाजपा का सदस्यता दिलाने की बात कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि आरंग विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के जुड़े लोग ही अब भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की ओर रुख कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार में अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ा वर्ग सामान्य वर्ग सभी का मान सम्मान है।
मिल रही है परंपरा तीज त्यौहार में सार्वजनिक छुट्टी
किसानों की हित के लिए काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार में सार्वजनिक छुट्टी मिल रही है। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस और 2 नवंबर को छठ पूजा पर प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं और शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य अवकाश रहेगा। वहीं कर्मा जयंती पर 1 अप्रैल, हरेली के त्योहार पर 1 अगस्त और 2 सितंबर को हरितालका तालिका तीज मनाया जायेगा। इन पांचों त्योहार के लिए छुट्टी का ऐलान किया गया है। पहले इन त्योहार के लिए छुट्टी नहीं होता था, लेकिन अब इसे सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल कर लिया गया है। कांग्रेस प्रवेश के दौरान जिला कांग्रेस के रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा, आरंग ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू उपस्थित थे।