तीसरी लहर को लेकर केरल ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र और केरल में है देश का 50 फीसद कोरोना संक्रमण

नई दिल्ली, 10 जुलाई। तीसरी लहर को लेकर केरल फिर डराने लगा है। कोरोना महामारी की घातक दूसरी लहर की शुरुआत भी केरल और महाराष्ट्र से ही हुई थी। यही नहीं देश में कोरोना वायरस का पहला मामला भी पिछले साल 30 जनवरी को केरल में पाया गया था। अभी भी पूरे देश में सामने आ रहे कुल संक्रमितों में से 50 फीसद अकेले सिर्फ महाराष्ट्र और केरल से ही होते हैं।