रायपुर, 2 सितंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने राजनांदगांव ज़िले के मानपुर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव प्रसाद आर्या के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।